मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात फिर तेज रफ्तार ने तबाही मचाई जब एक प्राइवेट बस राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में मौके पर चार लोगों की मौत हो गई और बस के लगभग 25 यात्री घायल हुए। सीओ महावन संजीव कुमार के मुताबिक हादसा सोमवार आधी रात के बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। लखनऊ से दिल्ली जा रही बिहार नंबर की बस एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन में चल रहे राजस्थान नंबर के ट्रेलर से टकराई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टक्कर के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और राहतकार्य शुरू कराए गए। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक के नींद का झोंका माना जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



