मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाँदा और बबेरू विधान सभा क्षेत्रों में 710 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “परिश्रम, पराक्रम और प्रगति की पहचान बुंदेलखंड की वीरभूमि बाँदा से आज जनकल्याण और विकास की यात्रा को नई ऊर्जा मिलेगी। बाँदा एवं बबेरू विधान सभा क्षेत्रों में ₹710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र, स्वीकृति-पत्र, चेक, आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी तथा टूल किट का भी वितरण किया जाएगा। समृद्ध आधारभूत संरचना, सशक्त नागरिक और अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ता बुंदेलखंड, ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की नई तस्वीर गढ़ रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



