मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधान सभा क्षेत्रों में 542 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अगणित श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ‘लोधेश्वर महादेव’ की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा, जनपद बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधान सभा क्षेत्रों में ₹542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण/शिलान्यास होगा। बाराबंकी की यह नई विकास यात्रा जनविश्वास को और सुदृढ़, जनकल्याण को नई गति तथा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



