मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधों का वितरण, कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत किसानों को प्रमाण-पत्र तथा वनाच्छादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को चेक प्रदान किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधे और रामगढ़ ताल रिंग रोड पर ‘मौलश्री’ का पौधा भी रोपित किया। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



