मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देवरिया के बरहज एवं रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनसेवा को समान प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



