उप्र : सीएम योगी ने बाराबंकी में 542 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
104
उप्र : सीएम योगी ने बाराबंकी में 542 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधान सभा क्षेत्रों में 542 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी तथा टूलकिट वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सुशासन, सेवा और समावेशी विकास के संकल्प के साथ प्रदेश का हर जनपद प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। जनपद के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here