उप्र : सीएम योगी ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का आगरा से शुभारंभ किया

0
97
उप्र : सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का आगरा से शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का आगरा से शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा का सुदृढ़ कवच उपलब्ध कराने हेतु उच्च शिक्षा विभाग एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दुर्घटना की चपेट में कोई भी आ सकता है। ऐसे कठिन समय में डबल इंजन सरकार उस व्यक्ति एवं उसके परिवार के साथ पूर्ण संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और विश्वास के साथ खड़ी है, ताकि उन्हें हर संभव सहायता और संबल मिल सके। पावन पर्व गुरु पूर्णिमा से पूर्व उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का आज जनपद आगरा से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करने के साथ ही शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने हेतु उच्च शिक्षा विभाग एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू का हस्तांतरण भी हुआ। पूर्ण विश्वास है कि हमारे शिक्षक इस योजना का समुचित लाभ लेते हुए प्रदेश एवं देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे। सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हृदय से बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here