मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित मौन पदयात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस त्रासदी की पीड़ा झेलने वाले विस्थापित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि इतिहास के उन काले अध्यायों से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को और सुदृढ़ करने का संकल्प भी है। इस नृशंस त्रासदी में काल-कवलित हुए सभी ज्ञात-अज्ञात नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



