मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आगामी 15 दिनों तक प्रदेश के सभी ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम धामी ने आगे बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अभियान के प्रथम चरण में भी प्रदेश भर के 5 लाख से अधिक नागरिकों ने इन शिविरों का लाभ उठाया था।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



