एआई, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण से देश में तीव्र विकास को बढ़ावा मिलेगा : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

0
121
एआई, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण से देश में तीव्र विकास को बढ़ावा मिलेगा : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण से देश में तीव्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज गांधीनगर में गुजरात सेमीकनेक्ट सम्मेलन के उद्घाटन अवसर कहा कि सेमीकॉन का पहला चरण सफल रहा था और दूसरे चरण की प्राथमिकता एक मजबूत डीप-टेक स्टार्टअप वातावरण का निर्माण करना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि जापान की ही तरह संपूर्ण विनिर्माण श्रृंखला का स्थानीकरण किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि देश में दस विनिर्माण संयंत्र स्थापित हो चुके हैं और पहले संयंत्र का उत्पादन कल शुरू हो गया है। इस वर्ष के अंत तक तीन और संयंत्र काम करना शुरू कर देंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मिलकर आज गुजरात सेमीकनेक्ट सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति 2026-2031 की औपचारिक शुरुआत भी की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here