ओडिशा में आज से मतदाता सूची का एसआईआर हो रहा है शुरू

0
47

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हो रहा है। एक महीने तक चलने वाली निर्वाचन आयोग की यह प्रक्रिया 28 जून तक जारी रहेगी और इसमें राज्य भर के 3 करोड़ 33 लाख से अधिक मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को में नवीनतम परि‍वर्तन करना है, जिसमें डुप्लिकेट, मृत और अपात्र नामों को हटाकर सभी पात्र मतदाताओं को शामिल किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म वितरण के लिए 45 हजार से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदाताओं को अपने विवरण की जांच करनी होगी, फॉर्म भरना होगा और उन्हें अधिकारियों को वापस करना होगा। घर-घर जाकर सत्यापन करने में असमर्थ मतदाता अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर फॉर्म जमा कर सकते हैं, जहां अधिकारी प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। मतदाता सूची का मसौदा 5 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद आपत्तियों और दावों के लिए एक महीने का  समय दिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। मौजूदा भीषण गर्मी को देखते हुए, ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि फील्ड वेरिफिकेशन केवल सुबह और शाम के समय ही किया जाए और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच कोई भी बाहरी काम न किया जाए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here