मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एन.पी.सी.आई) ने कंबोडिया में यूपीआई भुगतान सुविधा आरंभ करने के लिए कंबोडिया के प्रमुख वाणिज्यिक बैंक एसीएलईडीए बैंक के साथ साझेदारी की है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि पहले चरण में लाखों भारतीय यात्री 45 लाख से अधिक कंबोडियाई व्यापारियों को सुगमता से क्यूआर भुगतान कर सकेंगे, और इसके बाद अगले चरण में दो तरफा भुगतान सुविधा स्थापित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत आने वाले कंबोडियाई नागरिक जल्द ही अपने घरेलू बैंकिंग और डिजिटल भुगतान एप का इस्तेमाल कर पूरे भारत में लाखों यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई अभी सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका सहित आठ देशों में स्वीकार किया जा रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



