कतर : भारतीय दूतावास ने बताया कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,550 भारतीय पहुंचे स्वदेश

0
65
कतर : भारतीय दूतावास ने बताया कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,550 भारतीय पहुंचे स्वदेश

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोहा मे स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर एयरवेज ने 20 से 22 मार्च के बीच भारत के लिए 25 उड़ानें संचालित की हैं जिनसे लगभग 7550 भारतीय नागरिकों वापस आये। कतर एयरवेज की पहले दी गई सलाह के अनुसार उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग कतर एयरवेज की वेबसाइट, ऐप या ट्रेवल एजेंटों के माध्‍यम से की जा सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूतावास की ओर से जारी परामर्श में भारतीय समुदाय से अपील की गई है कि वे कतर के प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुझावों पर नजर रखे और उनका पालन करें। परामर्श के अनुसार स्‍थानीय प्रशासन ने इस बात पर बल दिया है‍ कि सक्षम अधिकारियों और कार्यस्‍थलों पर सुरक्षा के लिए तैनात दलों की ओर से दिए गए निर्द‍ेशों का पालन करने से भवनों में लोगों की समुचित सुरक्षा हो सकेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here