मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मेघालय के शिलांग में एनईसी के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने बताया है कि सत्र में क्षेत्रीय विकास के लिए गठित मुख्यमंत्री उच्च स्तरीय कार्यबलों द्वारा की गई प्रगति पर चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान पर्यटन, कृषि, बागवानी, निवेश प्रोत्साहन, दूध, अंडे, मछली और मांस के उत्पादन में आत्मनिर्भरता, खेल प्रोत्साहन, आर्थिक गलियारा विकास, अवसंरचना, संपर्क व्यवस्था और हथकरघा तथा हस्तशिल्प पर प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कल होने वाली 73वीं पूर्वोत्तर परिषद के पूर्ण सत्र में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा पर्यटन रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर को एकीकृत पर्यटन स्थल और प्रमुख पर्यटन बाजार के रूप में स्थापित करना है। कार्यबल के अध्यक्ष मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि रिपोर्ट इस बात पर केंद्रित होगी कि पूर्वोत्तर राज्यों के स्थलों और घरेलू पर्यटकों को बढ़ावा देने के बजाय अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी बढ़ावा दिया जा सके।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



