मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल से केरल के कोच्चि में भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता के अंतर्गत शुरु हो रही दो दिवसीय ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सभी क्षेत्रों तथा महिला नेतृत्व वाले विकास के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुख्य विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे और साझा प्राथमिकताओं के आधार पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। यह बैठक सदस्य देशों को विचार-विमर्श करने और महिला नेतृत्व वाले विकास पर सहमति बनाने का अवसर प्रदान करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रिक्स महिला ट्रैक ने चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। शासन और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी, महिलाओं का डिजिटल और वित्तीय समावेशन, महिला उद्यमशीलता तथा कौशल विकास, और जलवायु कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा व पोषण में महिलाओं की भूमिका। मंत्रालय ने कहा कि 8 और 9 जुलाई को होने वाली ब्रिक्स महिला मंत्रीस्तरीय बैठक के लिए यह कार्यसमूह आधारित मजबूत आधार तैयार करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @BricsIndia2026
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



