मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मुंबई के फोर्ट स्थित शारदा सदन में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटे (एनयूसीएफडीसी) के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य शहरी सहकारी बैंक महासंघों तथा महाराष्ट्र के जिला संघों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान एनयूसीएफडीसी और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्याल (एनएफसीयू) के बीच एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि एनयूसीएफडीसी की शुरुआत 2 मार्च, 2024 को शहरी सहकारी बैंकों के लिए एक अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन के रूप में की गई है। इसका उद्देश्य इन बैंकों को साझा तकनीकी प्लेटफॉर्म, कोर बैंकिंग सेवाएं, साइबर सुरक्षा समाधान, क्षमता निर्माण तथा परिचालन सहयोग उपलब्ध कराना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



