मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल गुजरात के गांधीनगर जिले के दहेगाम में कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अमृत महोत्सव और नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल, दहेगाम एपीएमसी के अध्यक्ष सुमेरु अमीन तथा कई सहकारी प्रतिनिधि, एपीएमसी सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करेंगे और एपीएमसी द्वारा निर्मित नए सब्जी उप-यार्ड का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे एपीएमसी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तैयार की गई स्मारिका का विमोचन करेंगे और दहेगाम एपीएमसी के बोर्ड सदस्यों के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



