केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय की ओर से रेपको बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल से ₹22.90 करोड़ का डिविडेंड चेक प्राप्त किया

0
70
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय की ओर से रेपको बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल से 22.90 करोड़ रूपए का डिविडेंड चेक प्राप्त किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नई दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रेपको बैंक के प्रतिनिधिमंडल से 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश (डिविडेंड) चेक प्राप्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन ई. संथानम, डायरेक्टर थंगाराजू और मैनेजिंग डायरेक्टर ओ.एम. गोकुल शामिल थे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफ़िट) हासिल करके सहकारी बैंकिंग में मिसाल कायम करने के लिए रेपको बैंक के मैनेजमेंट को बधाई।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यह बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा लाभ है। आज, गृह मंत्रालय की ओर से रेपको बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल से ₹22.90 करोड़ का डिविडेंड चेक प्राप्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन श्री ई. संथानम, डायरेक्टर श्री थंगाराजू और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ओ.एम. गोकुल शामिल थे। गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक की सफलता इसके प्रोफ़ेशनलिज़्म और बेहतरीन कामकाज का सबूत है। रेपको बैंक के मैनेजमेंट और स्टाफ को मेरी शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here