केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे छत्तीसगढ़, कबीरधाम में महारैली को किया संबोधित

0
101

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप और रैलियों का दौर भी जारी है। वहीं, आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में एक महारैली को संबोधित कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कबीरधाम में ‘विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट देने जाएं तो किसी विधायक को चुनने या विधायक को मंत्री बनाने के लिए वोट न करें…आपका वोट छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने के लिए है…आपका वोट नक्सलवाद को खत्म करने और आदिवासी क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here