मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम ने कल नई दिल्ली में देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के निर्माण में प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने ईएमआरएस निर्माण कार्यों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की और ईएमआरएस परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम ने कहा कि यह विद्यालय दूर-दराज के वंचित क्षेत्रों में आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्रीय लोक कल्याण विभाग और राज्य सरकार के विभागों सहित सभी कार्यकारी एजेंसियों को परियोजना स्थलों पर निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में आदिवासी युवाओं की भागीदारी और योगदान सुनिश्चित किया जा सकता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



