मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के आत्मनिर्भर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन निर्माण संयंत्र आदित्य का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पहला प्रोटोटाइप अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा और उत्पादन 2027 के आखिरी में शुरू होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री ने घोषणा की कि अगले कुछ महीनों में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत सेवा शुरू हो जाएगी। बेंगलुरु और मुंबई के बीच जल्द ही एक सुपरफास्ट और एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू होगी। उन्होंने बेंगलुरु में उप-नगरीय ट्रेन परियोजना की प्रगति पर खुशी व्यक्त की और कहा कि भूमि अधिग्रहण का काम भी तेजी से हो रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



