मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में बेहतर और अनुकरणीय पद्धतियों तथा नवाचार पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिन का यह सम्मेलन कल सम्पन्न होगा। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इस पहल से फील्ड स्टाफ से लेकर अग्रिम पंक्तियों के कर्मियों तक, सभी हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से सामने आएगा कि कैसे प्रांतीय रणनीतियों का इस्तेमाल मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली तैयार करने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए व्यापक तंत्र बनाने में हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर रणनीतियों, नवाचार और विभिन्न नई पहल को साझा किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



