केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जयपुर में 10 नवीन रक्त संग्रहण एवं परिवहन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
91
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जयपुर में 10 नवीन रक्त संग्रहण एवं परिवहन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज जयपुर में 10 नवीन रक्त संग्रहण एवं परिवहन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ये बसें प्रदेश में रक्त संग्रहण की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और आमजन को सुलभ, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here