केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का किया उद्घाटन

0
73
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मंगलवार को स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पैवेलियन का उद्घाटन किया। यह विश्व के अग्रणी प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंचों में से एक है। मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब विश्व “आईक्यू युग” में कनेक्टिविटी के भविष्य पर विचार कर रहा है, तब भारत बुद्धिमत्ता और अवसंरचना के उस मोड़ पर खड़ा है—जहां कनेक्टिविटी क्षमता से मिलती है और नवाचार समावेशन से जुड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का दूरसंचार परिवर्तन स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास, विश्वसनीय दूरसंचार पारितंत्र, उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में गहन एकीकरण पर आधारित रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “आज, जब हम बार्सिलोना में खड़े हैं, संदेश स्पष्ट है। भारत न सिर्फ अपने 1.4 अरब नागरिकों के लिए नेटवर्क का निर्माण कर रहा है, बल्कि विश्व के लिए विश्वसनीय डिजिटल सेतु भी बना रहा है,” “‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के दर्शन से प्रेरित होकर हमारा मानना है कि कनेक्टिविटी मानवता को सशक्त बनाए, साझेदारियों को मजबूत करे और साझा समृद्धि का सृजन करे।” इस वर्ष भारत पवेलियन में मूल्य शृंखला के विभिन्न चरणों का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 से अधिक भारतीय दूरसंचार नवोन्मेषकों को एक साथ लाया गया है, जो 4जी/5जी तथा उभरते 6जी प्रौद्योगिकियों, ओपन RAN, ऑप्टिकल एवं उपग्रह संचार, सेमीकंडक्टर डिजाइन, एआई-आधारित नेटवर्क इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, दूरसंचार सॉफ्टवेयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इस विस्तारित भागीदारी से भारत की दूरसंचार क्षमताओं और तेजी से सुदृढ़ होते नवाचार इकोसिस्टम के प्रति वैश्विक विश्वास में निरंतर वृद्धि दिखाई देता है। भारत पवेलियन के अपने दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन किया और अनंत सिस्टम्स, एक्सएस इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड, सिग्नलचिप, RV सॉल्यूशंस, नियोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज, सेलकॉम, सी-डॉट, तथा जीएक्स इंडिया सहित अन्य प्रतिनिधियों से बात-चीत किया। उन्होंने दूरसंचार हार्डवेयर, सेमीकंडक्टर डिजाइन, एआई-सक्षम प्लेटफॉर्म और अगली पीढ़ी के नेटवर्क अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और नवाचारी समाधानों का अवलोकन किया तथा भारत के आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी दूरसंचार इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पवेलियन में भारतीय नवोन्मेषकों की सशक्त उपस्थिति यह दर्शाती है कि भारत सुरक्षित नेटवर्क के निर्माण, एआई-संचालित दूरसंचार अवसंरचना को आगे बढ़ाने, विश्वसनीय इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने और वैश्विक स्तर पर दूरसंचार निर्यात का विस्तार करने के प्रति प्रतिबद्ध है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत के दूरसंचार नवोन्मेषकों की भागीदारी का आयोजन दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद(टीईपीसी) द्वारा किया जा रहा है, जिसे भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग(DoT) का समर्थन प्राप्त है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here