मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिखा, “ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और युवाओं को प्राथमिकता देने वाली हमारी सोच के तहत, हमने युवा नेताओं के बीच बातचीत, विचारों और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मंच बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हम ‘युवा मामलों में सहयोग पर ब्रिक्स एमओयू 2025’ और चार मुख्य विषयों पर हमारे संयुक्त बयान को आगे बढ़ाने की सहमति का स्वागत करते हैं। इससे ब्रिक्स देशों के बीच युवाओं के निरंतर सहयोग, आदान-प्रदान और अवसरों की नींव पड़ेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mansukhmandviya
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



