मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री सकारी पुइस्तो के साथ सार्थक चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “हमने निवेश, इनोवेशन, आर एंड डी, स्टार्टअप और बिजनेस पार्टनरशिप के क्षेत्र में भारत-फिनलैंड के सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने एआई, 6G, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, स्पेस और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी बात की, साथ ही इस पर भी चर्चा की कि कैसे भारत- ईयू एफटीए हमारे देशों के बीच व्यापार और निवेश को और मजबूत कर सकता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



