मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए और ब्रिक्स परिवार के बिजनेस लीडर्स और डेलीगेट्स का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बात पर जोर दिया गया कि लोगों पर केंद्रित ब्रिक्स के साथ-साथ बिजनेस पर केंद्रित ब्रिक्स का होना भी जरुरी है। उन्होंने बताया कि ट्रेड को आसान बनाने, डिजिटल कॉमर्स, एमएसएमई इंटीग्रेशन, मजबूत सप्लाई चेन और नियमों पर आधारित मल्टीलेटरल इकोनॉमिक फ्रेमवर्क में बेहतर सहयोग से विकास का अगला चरण शुरू होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी के “सहयोग और स्थिरता के लिए मजबूती और इनोवेशन को बढ़ावा देने” के विजन के तहत भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में, हम ग्लोबल साउथ के लिए एक अधिक मजबूत, इनोवेटिव और समावेशी भविष्य बनाने की उम्मीद करते हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



