मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जापान के ओसाका में इन्वेस्टर्स और बिजनेस रोडशो को संबोधित किया और 100 से ज्यादा भारतीय और 250 जापानी बिजनेसमैन और इन्वेस्टर्स से बातचीत की। उन्होंने भारत की तेज विकास दर, निवेश-आधारित सुधारों और भारत की विकास यात्रा में जापानी बिजनेस के लिए बढ़ते अवसरों पर जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने जापानी बिजनेस लीडर्स से उन मौकों के बारे में भी जाना जिनसे भारतीय टैलेंट अलग-अलग सेक्टर में जापान की जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे सकता है। भारत जापान के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने और ऐसी पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो साझा विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



