मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को आर्थिक विकास के लिए टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के मकसद से उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में आधुनिक प्रयोगशालाओं, बेहतर क्वालिटी एश्योरेंस और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के जरिए भारत के टेस्टिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि एक मजबूत टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने, प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर करने, आसानी से व्यापार करने में मदद मिलेगी। साथ ही भारतीय उद्योगों की ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ेगी और मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपोर्ट की ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



