मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन (यूएनसीसीडी सीओपी17) के दौरान आज मालदीव के जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री अली शरीफ से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी बातचीत तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण, भूमि बहाली, समुद्री जैव विविधता के संरक्षण और सतत विकास, जलवायु लचीलेपन व आपदा प्रबंधन के लिए क्षमता निर्माण पर केंद्रित रही।”
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



