मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को बिजली वितरण क्षेत्र में प्रस्तावित सुधारों पर बिजली मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सदस्यों ने ‘ड्राफ्ट इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल, 2025’ और ‘ड्राफ्ट नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी, 2026’ पर अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी विस्तृत चर्चा प्रस्तावित “शेयर्ड नेटवर्क, मल्टीपल लाइसेंसी” फ्रेमवर्क पर केंद्रित रही।” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए विकल्प बढ़ाना, सेवा वितरण में सुधार करना, प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना और एक अधिक कुशल, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार बिजली वितरण क्षेत्र का निर्माण करना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



