मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल शनिवार को पानीपत जिला सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई। योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणामों का भी आकलन किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही तथा बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम अंत्योदय, सुशासन और जनसेवा के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्रीगण, पानीपत जिले के विधायकगण शामिल रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



