केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार की लॉन्च

0
97
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार की लॉन्च
Image Source : @HardeepSPuri

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की। इसका निर्माण मारुति सुजुकी ने किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यात्री वाहनों में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक की शुरुआत केवल एक नए वाहन का लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत की ऊर्जा परिवर्तन यात्रा का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो एथेनॉल आधारित परिवहन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहन प्रदूषण कम करने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और विदेशी मुद्रा की बचत करने में मदद करेंगे। उनके अनुसार, इससे देश को लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है। फ्लेक्स-फ्यूल ऐसे वाहन होते हैं जो पेट्रोल और एथेनॉल के विभिन्न मिश्रणों पर चल सकते हैं। ये 20 प्रतिशत एथेनॉल से लेकर 100 प्रतिशत एथेनॉल तक के ईंधन का उपयोग कर सकते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here