मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लिया और पर्यावरण सहयोग पर नवीनीकृत समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण प्रदूषण नियंत्रण, सतत अपशिष्ट प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यों में संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता ज्ञापन ज्ञान और प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करके वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को सक्षम बनाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



