केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एफसीएनआर(बी), ईसीबी और ओएफसीबी स्वैप पहलों पर बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बातचीत की

0
85
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एफसीएनआर(बी), ईसीबी और ओएफसीबी स्वैप पहलों पर बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बातचीत की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) [एफसीएनआर(बी)], बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग (ओएफसीबी) स्वैप पहलों पर बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बातचीत की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बातचीत में फंड जुटाने की गति को बनाए रखने के लिए एनआरआई तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैंकों ने आरबीआई की विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) [एफसीएनआर(बी)], बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग (ओएफसीबी) स्वैप योजनाओं के तहत काफी दिलचस्पी दिखाई है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि पीएसबी ने वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के जरिए ज्यादा फंड जुटाने का अनुमान लगाया है। पोस्ट में बताया गया कि व्यापक भागीदारी से भारत के बाहरी सेक्टर की मजबूती और बढ़ती है।

News Source : Social Media

Image Source : X @FinMinIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here