केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तीसरी मिशन संचालन समूह बैठक की अध्यक्षता की

0
84
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तीसरी मिशन संचालन समूह बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तीसरी मिशन संचालन समूह बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की। नागरिकों पर केंद्रित, इंटरऑपरेबल और टेक्नोलॉजी-आधारित हेल्थकेयर के जरिए भारत के डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि एबीडीएम दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम में से एक बनकर उभरा है। इसके तहत 93.95 करोड़ से ज्यादा आभा नंबर बनाए गए हैं, 105 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किए गए हैं, और नेशनल डिजिटल हेल्थ रजिस्ट्री में 5.33 लाख हेल्थ फैसिलिटीज़ और 9.85 लाख हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल्स रजिस्टर किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस मिशन ने 2.72 लाख हेल्थकेयर सुविधाओं को एबीडीएम-इनेबल्ड सॉफ़्टवेयर अपनाने में मदद की है और तेजी से ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग 24 करोड़ ‘स्कैन एंड रजिस्टर’ टोकन जेनरेट किए हैं। पोस्ट में आगे बताया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एबीडीएम के तहत एक मजबूत डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार हो गया है, लेकिन अब अगले चरण में पूरे देश में इसके ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल और अपनाए जाने पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हेल्थ सेक्टर को मज़बूत बनाना ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने के लिए ज़रूरी है और एबीडीएम इस सफर में एक अहम स्तंभ की भूमिका निभाएगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @MoHFW_INDIA

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here