केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनका वंदन किया

0
130
Amit Shah

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनका वंदन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “अल्पायु में ही हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प लेकर आजीवन धर्मध्वजरक्षा के लिए कृतसंकल्पित रहने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने राष्ट्र के कण-कण में स्वधर्म, स्वराज और स्वभाषा के लिए जीने-मरने की अमर जिजीविषा जागृत की। उन्होंने हर वर्ग को संगठित कर एक ऐसी विशाल सेना का निर्माण किया, जिसका ध्येय ही राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा था। उनकी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और अकल्पनीय रणनीति इतिहास में बिरले ही दिखाई देते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनका वंदन करता हूँ।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here