मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। केरलम् के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सतीशन ने कल शाम शपथ ग्रहण समारोह से पहले 21 सदस्यीय यूडीएफ मंत्रिमंडल की घोषणा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दस साल के अंतराल के बाद आज केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार आज शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री और 20 अन्य मंत्री तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन समेत नई सरकार के सोलह सदस्य पहली बार मंत्री बन रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए यूडीएफ कार्यकर्ता कल दोपहर से ही तिरुवनंतपुरम पहुंच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री, निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर समेत कई वरिष्ठ नेताओं के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



