मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि राज्य की 140 विधानसभा सीटों में से 122 सीटों पर मसौदा विशेष गहन पुनरीक्षण सूची से छूटे हुए उम्मीदवारों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। वही कोल्लम, कोझिकोड, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में सुनवाई अभी बाकी है। मलप्पुरम जिले के सात सीटों विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई होनी है। कन्नूर जिले के पेरावुर में सबसे अधिक मामलों की सुनवाई शेष है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुनवाई प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कारणों से 39,297 नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



