मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और उसके नेता तारिक रहमान को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। साथ ही नई सरकार के साथ बातचीत करने के लिए अमरीका की तत्परता का संकेत भी दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुबियो का यह संदेश ऐसे समय आया जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई के दौरान दक्षिण एशिया में बांग्लादेश के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। दक्षिण और मध्य एशिया मामलों पर अमरीकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की उपसमिति के समक्ष गवाही देते हुए, सहायक विदेश मंत्री पॉल कपूर ने चुनावी प्रक्रिया के बारे में आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



