कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, पीएम मोदी ने दीं बधाई

0
92
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, पीएम मोदी ने दीं बधाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के तेजस्विन शंकर ने ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है, और इस इवेंट में मेडल जीतने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। चोट से जूझते हुए भी उन्होंने दो दिन तक चले 10 इवेंट्स में कुल 7,976 अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण विजेता लिंडन विक्टर ने 8,096 अंकों के साथ गोल्ड जबकि कनाडा के डेमियन वॉर्नर ने सिल्वर मेडल हासिल किया। तेजस्विन ने इस उपलब्धि से पहले एशियाई खेलों में भी पदक जीता था, और इस मेडल के साथ उन्होंने खुद को भारत के दमदार एथलीट के रूप में स्थापित कर दिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इवेंट शुरू होने से एक दिन पहले ही तेजस्विन को घुटने की चोट लग गई थी, जिससे उनके भाग लेने पर संशय था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 100 मीटर की रेस में वे अपने हीट में आखिरी रहे, पर उसके बाद लॉन्ग जंप में 7.82 मीटर, शॉटपुट में 13.09 मीटर, और हाई जंप में 2.15 मीटर की छलांग लगाकर वे दो मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र एथलीट बने। 400 मीटर में 49.51 सेकंड का समय निकालते हुए पहले दिन के पांच इवेंट्स के बाद वे मेडल रेस में बने रहे। दूसरे दिन 110 मीटर बाधा दौड़ में 14.41 सेकंड, डिस्कस थ्रो में 40.44 मीटर, पोल वॉल्ट में 4.30 मीटर, जेवलिन थ्रो में 53.12 मीटर, और अंतिम इवेंट 1500 मीटर में 4:36.19 सेकंड का समय निकालते हुए उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्विन शंकर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं! तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो CWG में पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने 10 इवेंट्स में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। वे ऐसे ही कामयाबी हासिल करते रहें। मेरी शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here