मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरजिंदर कौर ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 29 वर्षीय हरजिंदर ने 227 किलोग्राम के कुल वजन के साथ ग्लासगो में आयोजित आठ वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में भारत के लिए सातवां पदक हासिल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार दूसरा मेडल भी है। इससे पहले उन्होंने 2022 में बर्मिंघम में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हरजिंदर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क, दोनों में दो-दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने 240 किलोग्राम के कुल भार के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @WeAreTeamIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



