मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता में मूसलाधार बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कल रात से शुरू हुई वर्षा के कारण सड़क और आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं । कई स्थानों में पानी भर गया है। मेट्रो रेल सेवा सहित अन्य यातायात बाधित है। जलभराव के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय मौसम विभाग ने दिनभर मध्यम बारिश रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे सप्ताह कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अधिकतर हिस्सों में बिजली चमकने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने दक्षिण-24 परगना में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात अन्य जिलों, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर-24 परगना, कोलकाता, पूर्वी बर्दवान, हावड़ा और हुगली में तेज बारिश का येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



