मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की गोविंदपुरी कॉलोनी में सागर कूलर कंपनी के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग ने करीब 11 गाड़ियां अलग-अलग जोन से मंगाई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। नगर की गोविंदपुरी कालोनी सागर कूलर कंपनी का गोदाम बना हुआ है। गोदाम में फोम व गद्दे रखे जाते हैं। आवासीय क्षेत्र में बने गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
मीडिया की माने तो, बुधवार को अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर। आग का विकराल रूप देखकर आसपास के रहने वाले लोग डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकले आए । इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



