PM मोदी का मध्‍यप्रदेश दौरा कल, दौरे से पहले CM शिवराज सिंह चौहान ने बीना कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

0
119

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल मध्‍यप्रदेश दौरे पर है। प्रधानमंत्री PM मोदी 14 सितम्बर को सागर जिले के बीना में रिफाइनरी इथिलीन क्रैकर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 14 सितंबर को बीना आगमन की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया की माने तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल मध्यप्रदेश के बीना में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स की आधारशिला रखने के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने आज कहा कि 14 सितंबर को बीना की पवित्र धरा पर एक नया इतिहास रचा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की आधारशिला रखेंगे।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस रिफाइनरी में पॉली इथिलीन और पॉली प्रोपलीन का उत्पादन होगा। इनका उपयोग प्लास्टिक, कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा के क्षेत्र में किया जाता है। जानकारी के अनुसार साल 2028 तक इस रिफाइनरी में उत्पादन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी प्रदेश की 10 नयी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अंतर्गत लगभग 1.02 लाख करोड़ का नया निवेश आएगा।

Image source: @ChouhanShivraj

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here