मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान-एनआईडी में नवाचार और इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक ऐसा संस्थान है जो रचनात्मकता को उद्यमिता से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि एनआईडी जैसे संस्थान युवाओं को नवाचार और कौशल विकास के लिए सही मंच प्रदान करते हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में मधुर डेयरी के नवनिर्मित पांच लाख लीटर क्षमता वाले संयंत्र का भी उद्घाटन किया। अहमदाबाद में उन्होंने मिलियन माइंड्स टेक पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर परिसर का उद्घाटन किया। आज वे गांधीनगर नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



