गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गांधीनगर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया

0
71
गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गांधीनगर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 9 से 17 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ और ‘वंदे मातरम’ के 150वें उत्सव के इस पावन अवसर पर, आज सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर मैंने तिरंगा फहराया और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा, “सीमावर्ती गांवों से लेकर महानगरों तक, आइए हम गुजरात में ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराएं; आइए हम सब उत्साह के साथ इस महान राष्ट्रीय यज्ञ में शामिल होने का संकल्प लें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @Bhupendrapbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here