मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में 757 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास और जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



