गौतम अडानी ने हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर का किया दौरा

0
73
गौतम अडानी ने हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर का किया दौरा
Image Source : @gautam_adani

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या का दौरा किया और अपने परिवार के साथ श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदानी, बड़े बेटे करण अदानी और बहू परिधि अदानी भी थीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम अडानी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है, और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here