मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 57- किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि यामिनी के इस शानदार प्रदर्शन ने खेलों में भारत का तीसरा जूडो पदक हासिल कराया है, जो इस खेल में देश की बढ़ती उत्कृष्टता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने जुडोका के लचीलेपन, दृढ़ संकल्प और लड़ने की भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
आप को बता दे , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 57-किग्रा जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि जूडो के प्रति यामिनी का जुनून उनके शानदार प्रदर्शन में साफ झलकता है, और उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में कई युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
Image source: Social Media News Source: Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



